10 अक्टूबर 2025 | नई दिल्ली | OnePlus ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उनका नया सॉफ्टवेयर वर्शन OxygenOS 16, जो Android 16 पर आधारित होगा, 16 अक्टूबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा।
इतना ही नहीं, इस अपडेट के साथ कंपनी ने OnePlus AI ब्रांडिंग भी पेश की है, जिससे यह संकेत मिलता है कि सिस्टम में AI-आधारित फीचर्स प्रमुख होंगे।
🔍 कौन से फ़ोन पायेंगे अपडेट?
GizmoChina द्वारा प्रकाशित जानकारी के अनुसार, निम्न OnePlus डिवाइसेज को OxygenOS 16 अपडेट मिलने की संभावना है:
-
OnePlus 13
-
OnePlus 13s
-
OnePlus 13R
-
OnePlus 12
-
OnePlus 12R
-
OnePlus 11
-
OnePlus Nord 5
-
OnePlus Nord 4, Nord CE 4, Nord CE 4 Lite
-
OnePlus Open, OnePlus Pad, आदि टैबलेट व फोल्डेबल्स फिर से सूची में हैं
🛠️ नए फीचर्स क्या हो सकते हैं?
Leaks और पहले के बीटा वर्ज़न से मिलने वाली जानकारी की ओर से उम्मीद है कि OxygenOS 16 में ये प्रमुख बदलाव होंगे:
Lock Screen Widgets मौसम, कैलेंडर व थर्ड-पार्टी एप्स के विजेट्स लॉक स्क्रीन पर दिखेंगे
क्विक सेटिंग्स सुधार ड्रैग एंड ड्रॉप टॉगल्स, स्क्रॉलेबल लेआउट आदि
अनुकूलन और थीम विकल्प नए clock styles, विजुअल परिवर्तन आदि
प्रदर्शन सुधार और स्नैप ऑप्टिमाइजेशन सिस्टम को और स्मूद बनाने की कोशिशें
When your apps get along this well 😌#OxygenOS16 launching on October 16.#OnePlus #Android #NeverSettle pic.twitter.com/gXuMoc1w4Y
— OnePlus (@oneplus) October 10, 2025